काशीपुर। भारत जोड़ो यात्रा ने 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होते हुए 4,080 किलोमीटर की दूरी तय की। भारत जोड़ो यात्रा का 30 जनवरी को समापन पर कांग्रेस नवचेतना भवन में समस्त कांग्रेसजनो द्वारा प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा के आवाहन पर भारत जोड़ो यात्रा के समापन पर ध्वजारोहण किया एवं राष्ट्रीय गान गाया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज जोशी एडवोकेट ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा राहुल गांधी के नेतृत्व में 145 दिनों में 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से गुजरते हुए करीब 4000 किलोमीटर की दूरी तय की, उन्होंने कहा कि आज देश में धर्म विरोधी ताकते देश की कौमी एकता अखंडता को तोड़ना चाहती हैं परंतु कांग्रेस द्वारा चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा से देश एकजुट हुआ है। मुक्ता सिंह ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से आज देश की जनता को जोड़ने का संदेश राहुल गांधी के द्वारा दिया गया है। उधर कार्यक्रम के पश्चात राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर भी 2 मिनट का मौन धारण कर श्र(ांजलि अर्पित की गई। इस दौरान मुशर्रफ हुसैन, राजू छीना, नफीस अहमद, राजेश कुमार, तनवीर आलम, मुकेश कुमार, राजेश बिश्नोई, कमर आलम, पवन कुमार आदि तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।