Aaj Ki Kiran

भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Spread the love

भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
भाजयुमो ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

काशीपुर। इंडिया एआई इम्पेक्ट समिट 2026 के अंतर्राष्ट्रीय महासम्मेलन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अ(र्नग्न प्रदर्शन व हंगामा खड़ा करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला काशीपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का मानपुर चौक पर पुतला दहन किया गया।
इस दौरान भाजयुमो काशीपुर जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित ने कहा कि मैं उन राष्ट्र विरोधी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से पूछना चाहता हूं कि क्या विदेशी मेहमानो के सामने ऐसी ‘संस्कृति’ का प्रदर्शन राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान का असली चेहरा है। विकास के महाकुम्भ में अराजकता फैलाना ही अब कांग्रेस का एकमात्र विजन रह गया है। इस दौरान सचिन ठाकुर, आकाश सिंह कांबोज, राहुल कश्यप, करन भारद्वाज, अनिल सैनी, मनोज सैनी, अंकित शर्मा, प्रियांशु कथूरिया आदि भारी संख्या में मोर्चा के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।