काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मंत्री व उत्तराखण्ड प्रभारी तेजेन्द्र पाल सिंह बग्गा की असंवैधानिक गिरफ्तारी के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविन्द केजरीवाल का पुतला आज यहां आप कार्यालय के बाहर फूंका गया।
इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि तेजेन्द्र पाल सिंह बग्गा की गिरफ्तार एक बड़ी साजिश है, जो उनके अपहरण और हत्या की साजिश थी। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल के इशारे में ही पंजाब पुलिस ने बग्गा को एक पेशेवर अपराधी की तरह गिरफ्तार किया और वदसलूकी की, जिसकी वे घोर निंदा करते हैं। मौके पर भाजयुमो के रवि पाल, लवीश अरोरा, पुलकित सेठी, प्रशांत पंडित, विकास राना सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।