Aaj Ki Kiran

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सोनिया गांधी का पुतला

Spread the love

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सोनिया गांधी का पुतला

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सोनिया गांधी का पुतला
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने फूंका सोनिया गांधी का पुतला

काशीपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने काशीपुर में कांग्रेस के खिलाफ भारी नारेबाजी कर सोनिया गांधी का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनीत चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश महामंत्री युवा मोर्चा रवि पाल की उपस्थिति में नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के खिलाफ हज़ारों करोड़ की लूट के आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल होने पर उनका विरोध किया। जिसके चलते यहां द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नवचेतना भवन के सामने सोनिया गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान प्रशांत पंडित, पुलकित सेठी, आकाश कंबोज, जयदेव द्विवेदी, सतविंदर सिंह यादव, प्रियांशु कथूरिया, पवन सैनी, नितिन कुमार गोले समेत युवा मोर्चा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *