
काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एक बार फिर सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
यहां मंडी गेस्ट हाउस पहुंचे प्रदेश कांग्रेस के मुखिया श्री माहरा का महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। तदुपरांत मीडिया से मुखातिब माहरा ने कहा कि भाजपा के हालातांे से नहीं लगता कि भाजपा निकाय चुनाव कराने के लिए सक्षम है। प्रदेश में भाजपा की स्थिति बहुत ही दयनीय है। भाजपा सरकार द्वारा उत्तराखंड में हुई घटनाओं जैसे अंकित हत्याकांड में वीआईपी का मामला हो या केदारनाथ में सोने की चोरी का मामला। जोशीमठ का मामला हो या पटवारी घोटाला मामला। इन सभी मामलों से भाजपा बैकफुट पर आ गई है। माहरा ने कहा कि अग्निवीर योजना से प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के फैसले से नाराज है। यही कारण है कि सरकार जनता का रुख भांपकर निकाय चुनाव को लेकर चुप्पी साधे हुए है। उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री माहरा ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित उत्तराखंड स्टेट वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर मुक्ता सिंह, अर्पित महरोत्रा, एनसी सिंह बाबा, मनोज जोशी, अरुण चौहान, उमेश जोशी एड., आशीष अरोरा बॉबी, रवि ढींगरा, इंदूमान, रोशनी बेगम, शेख अब्दुल अजीज कुरैशी, जय सिंह गौतम, प्रभात साहनी, राहुल रमनदीप कंबोज, प्रदीप जोशी, हरीश कुमार सिंह एड. आदि मौजूद रहे।