काशीपुर। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने के बाद प्रथम बार काशीपुर आगमन पर दीपक बाली का आज यहां विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया।
सर्वप्रथम यहां मुरादाबाद रोड स्थित संजीवनी हाॅस्पिटल में जोरदार स्वागत हुआ। इस दौरान मुकेश चावला, मनीष चावला, हरमन चावला व डाॅ. जतिन गर्ग आदि थे। इसके पश्चात स्टेशन रोड पर बाबू लोहे वालों के प्रतिष्ठान पर उनका स्वागत किया गया। यहां विनोद कुमार अग्रवाल, पुष्प अग्रवाल, निकुंज अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, हिमांशु अरोरा, लवीश अरोरा, दिवाकर, रोहित शर्मा, सौरभ अग्रवाल, निपेंद्र अग्रवाल, शम्मी चैबे, संजय चतुर्वेदी, विजय बाॅबी, सुधांशु जिंदल, नवीन अग्रवाल, ब्रह्म प्रकाश गोयल, उषा खोखर, मनोज कौशिक, राजू सेठी, राधेश्याम प्रजापति, अर्जुन चैहान, अनिल डावर, मनीष डावर, अभिषेक गोयल, ईश्वर गुप्ता, इति अग्रवाल, प्राची अग्रवाल आदि थे। इसके बाद रामनगर रोड पर सेठी टायर वालों के यहां दीपक बाली का स्वागत हुआ। तत्पश्चात छोटा गुरुद्वारा में गुरूद्वारा कमेटी व सिख संगत की ओर से सरोपा भेंटकर दीपक बाली को सम्मानित करते हुए उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां हेड ग्रंथी ज्ञानी जसवंत सिंह, ग्रंथी वचन सिंह, जसपाल सिंह चड्डा, जगजीत सिंह कोहली, गुरविंदर सिंह चंडोक, दिलप्रीत सिंह सेठी, सतविंदर सिंह, भूपेन्द्र सिंह सेठी, अमरजीत सिंह कालरा, रंजीत सिंह छाबड़ा, परमजीत सिंह चंडोक व अमन बाली आदि तमाम लोग उपस्थित रहे। दीपक बाली ने कहा कि देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जिस तरह आत्मनिर्भर होने के साथ ही विश्व मानचित्र में गौरवमय स्थान बनाया है उसकी जितनी भी प्रशंसा की जाए वह कम है। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जिस तीव्र गति से प्रदेश को विकास की ऊंचाइयों पर ले जा रहे हैं उससे उत्तराखंड राज्य निर्माण के आंदोलनकारियों एवं शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनता नजर आ रहा है।
