
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा काशीपुर जिला इकाई की कार्यसमिति की बैठक बाजपुर में प्रांतीय महामंत्री संगठन अजय कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। इस दौरान प्रांतीय महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि कार्यकर्ता केंद्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याण योजनाओं को घर-घर तक पहुंचायें। उन्होंने कहा जिसका बूथ मजबूत होगा उसकी जीत सुनिश्चित है। बूथ जीता चुनाव जीता का मंत्र कार्यकर्ताओं को दिया।
सिंचाई विभाग अतिथि गेस्ट हाउस में गत दिवस भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति की बैठक का शुभारंभ प्रांतीय महामंत्री संगठन अजय कुमार, जिला अध्यक्ष गुंजन सुखीजा, जिला प्रभारी रश्मि रस्तोगी, विधायक अरविंद पांडे तथा राजेश कुमार ने किया। गुंजन सुखीजा ने सुषमा स्वराज अवॉर्ड और लाभार्थी सेल्फी के सफल कार्यक्रम आयोजन की महिला मोर्चा की प्रशंसा की। इस मौके पर जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा उमा जोशी, महामंत्री खिलेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद बलराज पासी, प्रभारी मोहन बिष्ट, पूर्व पार्षद एवं जिला उपाध्यक्ष कविता यादव, महामंत्री कल्पना राणा, चंद्रिका फोगार्ट, सीमा सरकार, अनीता दुबे, आकांक्षा ठाकुर, योगेश सैनी, पूजा मित्तल, सोनिका चौहान, रेखा सक्सेना, उषा शर्मा, वैशाली गुप्ता आदि उपस्थित थे।