Aaj Ki Kiran

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दीपावली मेले का शुभारंभ

Spread the love

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दीपावली मेले का शुभारंभ

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दीपावली मेले का शुभारंभ
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया दीपावली मेले का शुभारंभ

दीपावली मेले का शुभारंभ करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
काशीपुर। महापौर दीपक बाली के विशेष प्रयासों के चलते नगर निगम परिसर में लगे “शुभ दीवाली स्वच्छ दीवाली” मेले का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने किया। इस अवसर पर  विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, जिला प्रभारी पुष्कर काला, जिलाध्यक्ष  मनोज पाल तथा पीसीयू चेयरमैन  राम मेहरोत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं नगर निगम के पार्षद मौजूद रहे।
कार्यक्रम का आयोजन नगर निगम काशीपुर के मुख्य नगर आयुक्त रविन्द्र सिंह बिष्ट के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मंडल अध्यक्षगण अर्जुन सिंह,  मानवेन्द्र मानस,  बृजेश पाल एवं श्रीमती कल्पना राणा, सहायक नगर आयुक्त  विनोद लाल एवं कमल मेहता, कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, शिवेंद्र खनायत, जसपाल जस्सी, विजय बॉबी, राहुल पैगिया, पंकज टंडन, चौधरी समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, मुकेश चावला, कैलाश प्रजापति एडवोकेट, पार्षद पुष्कर सिंह बिष्ट, अशोक सैनी, अनीता कंबोज, वैशाली गुप्ता, बीना नेगी, अनूप कुमार, प्रकाश नेगी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान “स्वबंस वित अवबंस” अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों, हस्तनिर्मित वस्तुओं और कुम्हारों द्वारा बनाए गए मिट्टी के दीयों को प्रोत्साहित किया गया। नागरिकों को स्थानीय वस्तुएँ खरीदने और पर्यावरण अनुकूल सामग्री के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया, ताकि स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिले और प्रदूषण रहित दीवाली मनाई जा सके।