अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद )
भाजपा के नेतृत्व में द्रोपदी मुर्मू द्वारा भारी मतों से देश का राष्ट्रपति विजयी घोषित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर क्या सो गई और मिठाई का वितरण किया ।
भाजपा के नेतृत्व में भारी मतों से विजय राष्ट्रपति चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने एक बैठक कर भाजपा वक्ताओं ने कहा कि द्रोपदी मुर्म एक आदिवासी समाज से आती हैं |भारतीय इतिहास के 75 वर्षों में पहली बार किसी आदिवासी महिला को भारत गणराज्य के महामहिम राष्ट्रपति पद पर एनडीए भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में निर्वाचित होने पर ,भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पहले बैठक कर द्रोपदी मुर्मू के जीवन परिचय ब संघर्ष के बारे में विस्तार से चर्चा कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाइयां ब शुभकामनाएं दी | और सभी ने आशा व्यक्त की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के नेतृत्व में भारत अपने खोए हुए वैभव की पुन: वापसी करेगा | और भारत विश्व गुरु बनकर कर दुनिया का नेतृत्व करेगा | कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष मा• सतपाल सिंह ,भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष डॉ ओमपाल सिंह सैनी ,-वार्ड नंबर 4 जिला पंचायत के सदस्य ब मंडल महामंत्री भाजपा ठाकुरद्वारा मा • दिनेश कुमार प्रजापति ,दीपक कुमार सैनी मंडल मंत्री भारतीय जनता पार्टी ,पूर्व मंडल अध्यक्ष ठाकुरद्वारा नामित सभासद नगर पालिका ठाकुरद्वारा भाजपा उमेश गुप्ता एडवोकेट, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के पूर्व सदस्य व भाजपा नेता प्रमोद कुमार एडवोकेट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |