
काशीपुर। उत्तराखंड भाजपा प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जन्मदिन काशीपुर भाजपा नगर मंडल द्वारा बच्चों को रात्रि भोज कराकर मनाया और श्री भट्ट के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यक्रम में मेयर ऊषा चौधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, विपिन अरोरा, रवि प्रजापति, अशोक सैनी, मनोज प्रजापति, वीर सिंह चौहान, ब्रजेश सैनी, कल्पना राना,योगेश सैनी, सचिन ठाकुर, अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।