Aaj Ki Kiran

भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

Spread the love

भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

 

भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला

काशीपुर। देश के रेल मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद भवन के बाहर गद्दार कहकर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में  भाजपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए महाराणा प्रताप चौक पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया।
इस दौरान भाजपा महानगर मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र मानस ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी ने संसद भवन के बाहर केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को सार्वजनिक रूप से गद्दार बोला है। भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी और उनकी पार्टी की सोच का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि जब जब राहुल गांधी और उनकी पार्टी इस तरह के कृत्य करेगी तब तब भारतीय जनता पार्टी उनके घिनौने कृत्य का विरोध करेगी। पुतला दहन के दौरान गुरविंदर सिंह चंडोक, श्याम मोहन, वैभव गुप्ता, धीरज वर्मा, भागीरथ शर्मा, दीपक अग्रवाल बंटी, अनीता कांबोज, वैशाली गुप्ता, अनिल यादव, राजकुमार यादव, अभिनव राजपूत, रेखा सक्सेना, करन भारद्वाज आदि मौजूद रहे।