Aaj Ki Kiran

भाजपाइयों ने फूंका कांग्रेस का पुतला

Spread the love

काशीपुर। कांग्रेस पार्टी के राज्यसभा सांसद के ठिकानों पर आयकर विभाग के छापेमारी में 200 करोड़ रुपए से अधिक की नगदी बरामद होने पर आक्रोशित भाजपाइयों द्वारा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में  महाराणा प्रताप चौक पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन किया गया।
इस दौरान अभिषेक गोयल ने कहा कि जनता कांग्रेस के भ्रष्टाचार को देख रही है। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से बरामद हो रहे नोट इसका प्रमाण है। विपक्ष का घमंडिया गठबंधन लूट की गारंटी है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद के ठिकानों पर आयकर विभाग द्वारा की गई छापेमारी में 200 करोड़ रुपए से अधिक की नकदी बरामद होने के बाद यह साफ हो चुका है कि कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन के साथी दलों का उद्देश्य सिर्फ भ्रष्टाचार है। इस दौरान पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, मोहन बिष्ट, राहुल पैगिया, प्रशांत पंडित, सुरेंद्र जीना, डा.गिरीश तिवारी, राजीव अरोरा बच्चु, राज दीपिका मधुर, राजकुमार यादव, कविता यादव, राजीव चौहान, अंकित भट्ट, राहुल कश्यप, रिकी पोंटिंग, इतजार हुसैन, राजू सेठी, पुष्कर बिष्ट आदि बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *