Aaj Ki Kiran

भाजपाइयों ने जयंती पर पं. दीनदयाल उपाध्याय को किया नमन

Spread the love

काशीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकात्म मानववाद पर विशेष जोर देने वाले पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती श्री अग्रवाल सभा भवन में श्र(ा पूर्वक उनके चित्र पर माल्यार्पण कर मनाई। पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने मानव जाति को सर्वश्रेष्ठ माना और सभी को लाभ पहुंचाने का प्रयास उनके द्वारा किया गया था। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल जी ने छात्र जीवन से ही पूरा जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था। अन्य वक्ताओं ने कहा कि पंडित दीनदयाल जी के जीवन से प्रेरणा लेकर आज के युवाओं को देश को प्रगतिशील बनाना चाहिए। इस अवसर पर मेयर उषा चौधरी, राम मेहरोत्रा, डा. सुरेश, मोहन बिष्ट, इंतजार हुसैन, गुरविंदर सिंह चंडोक, गिरीश चंद्र तिवारी, उषा शर्मा, सर्वेश शर्मा, विपिन अरोरा, अशोक सैनी, शाहनवाज, कविता यादव, रवि प्रजापति, राजीव अरोरा, समर पाल चौधरी, कामिनी गुप्ता, रेखा सक्सेना व सुरेंद्र सिंह जीना आदि तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *