भाजपाइयों ने चलाया गांव चलो, बूथ चलो अभियान

Spread the love


भाजपाइयों ने चलाया गांव चलो, बूथ चलो अभियान
फोटो-2 पम्पलेट दिखाते भाजपाई
काशीपुर। भारतीय जनता पार्टी के गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत इसमें प्रवासियों द्वारा ग्रामीण और वार्ड के लोगों को सरकार के 10 वर्षों में गरीब कल्याण महिला सशक्तिकरण आयुष्मान आदि योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया।
प्रवासियों द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ हर गरीब परिवार को मिल रहा है। यह अभियान 9 फरवरी से 12 फरवरी तक चलाया गया। बूथ नंबर 128 पर प्रवासी के रूप में पूर्व पार्षद व जिला उपाध्यक्ष महिला मोर्चा काशीपुर श्रीमती कविता यादव, बूथ-129 पर नगर मंत्री राजकुमार यादव, बूथ-130 पर कैलाश चंद्र प्रजापति एडवोकेट, बूथ-82 पर धीरज वर्मा रहे। इस क्रम में पूर्व पार्षद कविता यादव ने गांव चलो अभियान के तहत घर-घर जाकर अपने कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क अभियान चलाया जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की योजनाओं के बारे में लोगों को अवगत कराया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी ईश्वर गुप्ता, अनुज मल्होत्रा, नीरज वर्मा, श्रीमती पूनम यादव, श्रीमती सुरभि शर्मा, श्रीमती सपना शर्मा, माला यादव आदि तमाम महिला-पुरुष थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello