काशीपुर। एक घर के अंदर वृ( व्यक्ति की शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजने के साथ ही वृ( के पुत्र व पुत्रियों को को जो कि वाहर रहते हैं घटना की सूचना दी।
जानकारी के अनुसार आवास विकास अंतर्गत पुष्प विहार निवासी 65 वर्षीय चंचल छावड़ा का शव आज सुबह 11 बजे उनके घर के अंदर ही पड़ा मिला। इसका पता तब चला जब उनके घर में काम करने वाली महिला ने आकर वेल बजाई। बार-बार वेल व दरबाजा बजाने के बाद भी जब गेट नहीं खोला गया तो उसने मोहल्ले वालों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरबाजा तोड़ा तो चंचल छावड़ा का शव बैड पर पड़ा था। बताया गया कि चंचल छाबड़ा घर में अकेले रहते थे। उनकी दो बेटी एक पुत्र है। एक बेटी बरेली व दूसरी दिल्ली में रहती है। बेटा बेंगलुरु में जॉब करता है। बताया गया कि कमरे से सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने चंचल छाबड़ा की मौत की खबर उनके पुत्र व पुत्रियों को भी दे दी। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही पता चलेगा।