
बेटी की हत्या करने की आरोपी सौतेली मां गिरफ्तार
काशीपुर। आठ वर्षीय बेटी की क्रूरतापूर्वक हत्या कर उसे खाली मकान में गड्ढा खोदकर दबा देने की आरोपी सौतेली मां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
खड़कपुर देवीपुरा निवासी मोनू कुमार ने बीती 17 अप्रैल को आईटीआई थाना में अपनी आठ वर्षीय बेटी सोनी की गुमशुदगी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने 18 अप्रैल को सीसीटीवी कैमरे की मदद से तलाश शुरू की तो देखा कि 17 अप्रैल को दोपहर करीब ढाई बजे सोनी की सौतेली मां उसे अपने घर से सामने खाली पड़े मकान में ले जा रही है। इसके बाद सोनी का शव उस मकान में एक गड्ढे में दबा मिला। पिता मोनू ने बताया कि सोनी उसकी बड़ी बेटी थी। उसकी दूसरी पत्नी लक्ष्मी बेटी से द्वेष भावना रखती थी। अक्सर पहली पत्नी रीना की दोनों बेटी सोनी और तनु को लेकर झगड़ा होता रहता था। मोनू ने बताया कि वह कहती थी तुम लोग मेरे बेटे और बेटी से कम प्यार करते हो। शायद इसी चलते उसने उसकी लाडली बेटी की निर्ममता से हत्या कर दी। पुलिस ने मासूम सोनी का शव मृतका के घर के सामने स्थित राम खिलाड़ी के मकान के पिछले हिस्से में निर्माणाधीन कमरे में गड्ढे से बरामद किया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक सोनी की मृत्यु गला दबाने से हुई। गुमशुदगी के मुकदमे को पुलिस ने हत्या की धाराओं में तरमीम कर दिया। जांच-पड़ताल के पश्चात् पुलिस ने मृतका की सौलती मां लक्ष्मी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, एएसआई पुष्कर दत्त भट्ट, कां. जितेन्द्र सिंह, महिला कां. मीना व राधा गोस्वामी थे।

вытяжная заклепка м8 заклепки вытяжные
Рекомендую использовать кракен онион маркетплейс через Tor для максимальной анонимности
ландшафтный дизайн дома дизайн двухэтажного коттеджа
дизайн кухни в квартире дизайны двухкомнатных квартир 44 кв
полотенцесушитель установленный полотенцесушители водяные для ванны