देहरादून। बिजली कर्मचारियों की छह अक्तूबर से होने वाली हड़ताल को देखते हुए सरकार ने भी अपने सख्त तेवर अपना लिए हैं। उन्होंने साफ कर दिया है कि उपनल कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त होंगी। बिजली व्यवस्था संभालने को असिस्टेंट इंजीनियर और जूनियर इंजीनियर की भर्ती जारी कर दी है। एक साल के लिए इंजीनियर वॉक इन इंटरव्यू के जरिए कमचारी रखे जाएंगे। तीनों निगम प्रबंधन ने उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक को एस्मा के तहत नोटिस जारी कर दिये गये है।