Aaj Ki Kiran

बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था ने कराया 31 कन्याओं का सामूहिक विवाह

Spread the love

बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था ने कराया 31 कन्याओं का सामूहिक विवाह

 

बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था ने कराया 31 कन्याओं का सामूहिक विवाह
बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था ने कराया 31 कन्याओं का सामूहिक विवाह

काशीपुर। चैती मेला परिसर में बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था के तत्वावधान में आयोजित आठवें सामूहिक कन्या विवाह में 31 गरीब कन्याओं ने एक साथ फेरे लिए।
शनिवार देवउठान एकादशी को सभी 31 जोड़ों के वर वधू पक्ष के बारातियों समेत नगर के गणमान्य लोग रामलीला परिसर में एकत्र हुए, जहां से बैंड-बाजे बग्गी घोड़ों पर सवार सभी दूल्हे बारातियों समेत विवाह स्थल चैती मेला पहुंचे, यहां संस्था अध्यक्ष आनंद कुमार एडवोकेट, मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री, महामंत्री सुरेश शर्मा, पार्षद अनिल कुमार समेत अतिथिगणों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। संस्था अध्यक्ष एडवोकेट आंनद ने बताया कि बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था वर्ष 2015 से लगातार चैती मेला परिसर में गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन करती आ रही है। अब तक संस्था 150 गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह करा चुकी हैं। संस्था द्वारा सभी कन्याओं को डबल बेड, रजाई-गद्दे, अलमारी, संदूक, बर्तन, कपड़े मंगल सूत्र बिछुए समेत घर गृहस्थी की वस्तुएं उपाहार स्वरुप भेंट की गई।  इस दौरान पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, अमित सिंह, बृजेश कुमार गुप्ता, अनुराग सिंघल, कैलाश चंद्र प्रजापति, खिलेंदर चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, राघवेन्द्र नागर, विजय चौधरी, अरुण वर्मा, अर्जुन सिंह, कौशलेश गुप्ता, ब्रह्मप्रकाश गोयल, महंत लखन दास, अर्पित मेहरोत्रा, विमल गुड़िया, नीरज कांडपाल, पार्षद रवि प्रजापति, मनोज जग्गा, राहुल काम्बोज, विनोद मेहरोत्रा, चौ समरपाल सिंह, वैशाली गुप्ता, अनीता काम्बोज समेत हजारों की संख्या में अतिथि मौजूद रहे।