
काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन की द्विवार्षिक नई कार्यकारिणी के लिए चुनाव हेतु शनिवार दोपहर ढाई बजे तक मतदान प्रक्रिया हुई। चुनाव में अध्यक्ष समेत सात पदों के लिए 16 दावेदार मैदान में है, जिनमें अध्यक्ष पद के लिए गिरजेश खुल्वे, अवधेश कुमार चौबे, विरेंद्र कुमार चौहान के बीच त्रिलोणीय मुकाबला है। उपाध्यक्ष के लिए विधुशेखर शर्मा व अनूप शर्मा के बीच मुकाबला है। सचिव के लिए नृपेंद्र चौधरी व अमित ब्रहमेश के बीच मुकाबला रहा। उप सचिव हेतु सुखदेव सिंह व सूरज कुमार आमने-सामने रहे। कोषाध्यक्ष पद हेतु भुवन चंद्र नौटियाल व सौरभ शर्मा के बीच टक्कर रही। आय-व्यय निरीक्षक हेतु हिमांशु विश्नोई, गौरव रावत व संतोष श्रीवास्तव के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। पुस्तकालय अध्यक्ष हेतु मेहराज खान व सतपाल सिंह बल के बीच मुकाबला रहा। इनके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के लिए अमृत पाल सिंह, अमित कुमार गुप्ता, अमितेश सिसौदिया, जसवंत सिंह, अविनाश कुमार, अर्पित कुमार सौदा, नरदेव सिंह सैनी, कामिनी श्रीवास्तव, विवेक अग्रवाल व नरेश कुमार पाल मैदान में थे।
चुनाव अधिकारी अधिवक्ता अंशुमान सिंह और आनंद स्वरूप रस्तोगी की देखरेख में आज सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक बार एसोसिएशन के मुख्य भवन में मतदान प्रक्रिया हुई। इसके बाद दोपहर 3.30 बजे से मतगणना आरंभ हुई। जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी। बताते चलें कि चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड बार कॉउंसिल ने अनिल पंडित व सुरेंद्र पुंडीर को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।