Aaj Ki Kiran

बारात में नाचते समय युवक ने तोड़ दिया दम, डॉक्टर ने मौत के पीछे बताया हैरान कर देने वाला कारण

Spread the love


उज्जैन। एमपी के उज्जैन में बारात में डांस करते समय एक युवक की मौत हो गई। डॉक्टर ने युवक की मौत के लिए डीजे की तेज आवाज को कारण बताया है। बारात में डीजे की तेज आवाज के दौरान वीडियो बनाते समय युवक गश खाकर गिरा तो फिर दोबारा उठ नहीं पाया। डाक्टरों ने बताया कि हार्ट अटैक की वजह से युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, उज्जैन के पास अम्बोदिया डेम निवासी 18 साल का लाल सिंह अपने दोस्त विजय की शादी में शामिल होने ताजपुर आया था। विजय की बारात गांव में निकल रही थी और बारात में लालसिंह अपने दोस्तों के साथ डीजे के पीछे नाच रहा था। इस दौरान वह मोबाइल पर वीडियो भी बना रहा था। तभी अचानक डांस करते हुए लालसिंह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे उज्जैन रैफर कर दिया। डॉक्टरों ने उज्जैन पहुंचने पर लालसिंह को मृत घोषित कर दिया। दरअसल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हुआ कि लालसिंह के दिल में खून का थक्का जमा हुआ था। अस्पताल के डॉक्टर जितेंद्र शर्मा के मुताबिक, डीजे के तेज म्यूजिक की वजह से ऐसा हुआ है। डॉक्टर ने बताया कि डीजे या अन्य बड़े साउंड सिस्टम से जब तेज म्यूजि़क बजाया जाता है तो शरीर में असामान्य गतिविधियां होती हैं। तय सीमा से ज्यादा डेसिबल वाला साउंड मानव शरीर के लिए हानिकारक होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *