
काशीपुर। सनातन संस्कृति के संरक्षक एवं ध्वजवाहक, बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी के देहरादून के परेड ग्राउंउ में आयोजित दिव्य दरबार में मुख्य संयोजक रूप में सम्मिलित होकर भाजपा नेता दीपक बाली उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री बाली ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस विशाल एवं दिव्य दरबार में हजारों की संख्या में पहुंचे श्र(ालुओं की भीड़ ने कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगा दिए। उन्होंने बताया कि बागेश्वर पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी देहरादून पहुंचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित प्रदेश के मंत्रियों व विधायकों सहित कार्यक्रम के मुख्य संयोजक दीपक बाली, कार्य अध्यक्ष निवृत्ति यादव, अमित त्यागी, मनीष चावला, सुमित अदलखा, सह संयोजक आदित्य नागर, डॉक्टर विशाल गर्ग, गंधार अग्रवाल, अमित सैनी, अमित शर्मा, मनोज बिष्ट, सुभाष जोशी, उदय शंकर भारद्वाज, सरवन त्यागी, जितेंद्र पोखरियाल, नितिन पुंडीर, श्रीमती अनीता चौहान, जय कुमार सोम एवं मीडिया कोऑर्डिनेटर नवीन ठाकुर सहित प्रदेश के अनेक गणमान्य लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। दीपक बाली ने बताया कि श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत, चैरिटेबल ट्रस्ट के तत्वावधान मे इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जो पूरी तरह सफल रहा। श्री बाली ने भी प्रदेश के कोने-कोने से आए भक्तों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में दिए गए सहयोग पर उन्हें साधुवाद दिया। काशीपुर से गए गगन कांबोज, पंकज टंडन, सूर्य प्रताप सिंह चौहान, बिट्टू राणा, पवित्र शर्मा, अजयवीर यादव, राकेश चौहान, विवेक चौहान, प्रधान अमित सहरावत, सूरज कांबोज सहित उनके अनेक साथियों ने भी स्वामी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया और कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुगम बनाने में सहयोग दिया।