Aaj Ki Kiran

बाइक चोरी की बढ़ती घटना नशीले पदार्थों के काले काले कारोबार की डीएम से शिकायत

Spread the love

अनिल शर्मा

ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
नगर में बाइक चोरी की बढ़ती घटनाओं व नगर व देहात क्षेत्र में पढ़ते नशीले कारोबार की रोकथाम की मांग को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष पवन कुमार पुष्पद ने तहसील का वार्षिक मुआयना करने आए डीएम को शिकायती पत्र देकर चोरी की बाइक के बरामद करने नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले लोगों पर दंडात्मक कार्यवाही करने की मांग की है ।
शिकायती पत्र में कहा गया है कि काफी समय से नगर के एसडीएम कोर्ट रोड ,तहसील गेट, वैवाहिक स्थल, बुध बाजार, पंजाब नेशनल बैंक, आदि स्थानों से लगातार चोर बाइक स्कूटी चुराकर पुलिस को चुनौती देते हुए अब तक 100 से अधिक वाहन चोरी कर चुके हैं । पत्र में कहा गया है कि नगर से लेकर देहात क्षेत्र में इसमें एक गांजा व चरस का काला कारोबार चरम सीमा पर चल रहा है । क्षेत्र के युवा नशे की गर्त में लगातार बढ़ रहे हैं । पैसे के अभाव के कारण नशा करने वाले युवक चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे हैं I अभी तक पुलिस बाइक चोरों का खुलासा नहीं कर सकी । जिससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश व्याप्त ह्रै ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *