Aaj Ki Kiran

बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

Spread the love

बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

 

बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण
बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण

काशीपुर। कुंडेश्वरी स्थित किसान इंटर कॉलेज के प्रांगण में ‘जन-जन की सरकार, जनता के द्वारा’ थीम के तहत एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग सभी विभागों के स्टॉल लगाए गए, जिनमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने सहभागिता की।
शिविर की अध्यक्षता कर रहे एडीएम पंकज उपाध्याय ने बताया कि शिविर में लगभग 70 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश शिकायतों का निस्तारण संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय कर मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, पुलिस, राजस्व एवं खाद्य विभाग से जुड़ी समस्याएं अधिक सामने आईं, जिनमें से कई का तत्काल समाधान किया गया। एसडीएम अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना और जनता की समस्याओं का एक ही छत के नीचे समाधान करना है। इस दौरान श्रम विभाग द्वारा लाभार्थियों को टूल किट, गर्भवती महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को चेक वितरण भी किया गया। शिविर में तहसीलदार पंकज चंदोला, यशपाल राजहंस, राजेश कुमार, धर्मपाल सिंह,  सुशील कुमार शर्मा, प्रधान पायल चौधरी, यश चौधरी, अमरीक चौधरी सहित सिंचाई विभाग से एई गौरव पाठक, खाद्य पूर्ति विभाग से आशुतोष भट्ट, कृषि एवं मंडी से प्रकाश सिंह, चकबंदी से राहुल शर्मा, शिक्षा विभाग से अनिल चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में फरियादी उपस्थित रहे।