काशीपुर। रामनगर रोड पर बृहस्पतिवार देर रात एक अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर उसे एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय भेजा, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार अज्ञात को एक बस ने टक्कर मार दी थी, जिस कारण उसका पूरा चेहरा फट गया। मृतक की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।
