Aaj Ki Kiran

बसपा प्रभारी का नगर आगमन पर किया जोरदार स्वागत

Spread the love



काशीपुर। बहुजन समाज पार्टी के उत्तराखंड प्रभारी शमशुद्दीन राइन का आज यहां पहुंचने पर बसपाइयों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। यहां उन्हांेने आगमी चुनावों हेतु पार्टी की मजबूती पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि अपने कार्यकाल में बहन मायावती ने यूपी में 8765 सफाई कर्मचारियों को नौकरी दी, मजबूर, दलितों और पिछड़ों को को मजबूत किया। बहन जी ने कहा था वोट हमारा राज तुम्हारा नहीं चलेगा। डॉ. अंबेडकर, बसपा संस्थापक कांशीराम व बहन मायावती ने समाज को मजबूत करने के लिए बहुत से कार्य किये। शमशुद्दीन राइन ने कहा कि सभी कार्यकर्ता  पार्टी को मजबूत करने के लिए ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ें और नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत एवं लोकसभा चुनावों की तैयारी करें। सांसद नगीना गिरीश चंद जाटव ने कहा बाबा साहब ने कहा था कि वो जमाना गया जब राजा का बेटा राजा बनता था पर अब गरीब का बेटा भी राजा बन सकता है। अपने वोट की कीमत को समझो। नंद गोपाल गौतम प्रदेश अध्यक्ष चौधरी शिवपाल सिंह ने कहा बहुजन समाज पार्टी तभी मजबूत होगी जब हमारा युवा बूथ सेक्टर मजबूत करेगा। आने वाले नगर पालिका, नगर पंचायत, नगर निगम चुनाव में हमारे प्रत्याशी जीतेंगे तो  लोकसभा चुनाव भी हम जरूर जीतेंगे और बहन मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनायेंगे। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव नरेश कुमार गौतम, प्रदेश सचिव राजेश गौतम, जिलाध्यक्ष लेखराज गौतम, जिला प्रभारी खूब सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार गौतम, महानगर अध्यक्ष डॉ. एम ए राहुल, महासचिव आफताब अली, सचिव साहिब सकलानी, कोषाध्यक्ष कमर अब्बास, सलीम अंसारी, अरविंद राणा, करण भारती, सुभाष जाटव, नईम अजहर आदि बसपाई मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *