
काशीपुर। बहुजन समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष का आज यहां बसपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बूथ कमेटियों को मजबूत करना उनका प्रथम लक्ष्य है।
नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष शीशपाल सिंह मुरादाबाद रोड स्थित पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे। प्रथम बार नगर आगमन पर बसपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत करने को लेकर काठगोदाम सर्किट हाउस में कुमाऊं मंडल की बैठक बुलाई गई है, जिसमें संगठन
के सभी कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। उसमें ब्लॉक, विधनसभा, बूथ समेत आदि कमेटियों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही कार्यकर्ताओं की भी राय ली जाएगी। ताकि आगामी निकाय चुनाव व संसदीय चुनाव में पार्टी के प्रत्याशियों को जीत दिलाई जा सके। इस दौरान प्रदेश महासचिव विनोद गौतम, बसपा नगर अध्यक्ष एम राहुल, पूर्व पालिकाध्यक्ष शमशुद्दीन, अशरफ एडवोकेट, राजेश गौतम, निर्मल सिंह, हसीन खान, कृष्ण कुमार गौतम, खूब सिंह, इंद्रपाल, साहिब सकलानी, आरिफ मंसूरी, शाहरुख सलमानी, गौरव कश्यप, अंकित जाटव, दीपक जाटव, सुभाष जाटव, जब्बार मंसूरी, शहजाद खान, मोहित कुमार, सोनू सागर, राजीव, अफसरऽखान, राशिद, मोहित तुषार, अंकुर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
