Aaj Ki Kiran

बदलते भारत की तस्वीर जनता तक पहुचाएं: मुख्यमंत्री

Spread the love

बदलते भारत की तस्वीर जनता तक पहुचाएं: मुख्यमंत्री

बदलते भारत की तस्वीर जनता तक पहुचाएं: मुख्यमंत्री
बदलते भारत की तस्वीर जनता तक पहुचाएं: मुख्यमंत्री

देहरादून। एक सितंबर से शुरू होने वाले भाजपा के सदस्यता अभियान-2024 को लेकर सर्वे चैक स्थित आईआरडीटी में हुई भाजपा संयुक्त मोर्चा की कार्यशाला में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले दस सालों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के साथ उत्तराखंड में भी अभूतपूर्व काम हुए हैं, अब भारत किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सदस्यता अभियान सिर्फ पार्टी के लिए सदस्य बनाने का अभियान नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से सामज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंच बनानी है और जनता तक बदलते हुए भारत की तस्वीर पहुंचानी है। सीएम धामी ने कहा कि ऐसे लोगों को पार्टी से जोड़े जो भाजपा की विचारधारा पर विश्वास करते हों और राष्ट्र और समाज के निर्माण में योगदान दे सके। कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा और उत्साह के साथ इस अभियान को आगे बढ़ाना है। सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़ना है। कहा कि नए लोगों के पार्टी से जुड़ने से हमारी ताकत और बढ़ेगी। इस अभियान के माध्यम से कार्यकर्ताओं का व्यक्तित्व विकास भी होगा, उनकी जनता तक पहुंच बढ़ेगी, इसलिए कर्तव्यनिष्ठता के साथ इस काम को करें। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में देश में ऐतिहासिक काम हुए हैं। उत्तराखंड में भी पीएम के नेतृत्व में अभूतपूर्व काम हुए हैं। केंद्र और राज्य सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने का भी यह एक सुनहरा अवसर है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी सदस्यता अभियन को सफल बनाने के लिए एकजुटता से काम करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *