Aaj Ki Kiran

बढ़े हुए सर्किल रेट को लेकर अजय भट्ट से मिला काशीपुर बार एसोसिएशन का शिष्टमंडल

Spread the love



काशीपुर। काशीपुर बार एसोसिएशन के तत्वाधान में एसोसिएशन सचिव प्रदीप कुमार चैहान के नेतृत्व में एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट से मिला तथा उन्हें बढ़े हुए सर्किल रेट तथा 210 एलआर एक्ट की फाइलें काशीपुर ट्रांसफर करने की समस्या से अवगत कराते हुए समस्त तथ्य उनके सामने रखे।
उन्हें बताया कि काशीपुर बार एसोसिएशन के समस्त अधिवक्ता डेढ़ महीनों से भी अधिक समय से एसडीएम कोर्ट, रजिस्ट्री आॅफिस आदि कार्यों से विरत हैं तथा बढ़े हुए सर्किल रेट तथा 210 सत एक्ट की फाइलें काशीपुर ट्रांसफर करने के लिए 45 दिनों से अधिक समय से लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे हैं फिर भी प्रशासन एवं शासन के द्वारा बढे हुए सर्किल रेट तथा 210 एलआर एक्ट की फाइल ट्रांसफर करने के संबंध में कोई संतोषजनक निर्णय नहीं लिया गया। श्री भट्ट द्वारा तुरंत मुख्य सचिव को फोन करके इस विषय पर बात की गई और शिष्टमंडल को आश्वस्त किया गया कि तुरंत इस विषय में उचित कदम उठाया जाएगा। शिष्टमंडल में एसोसिएशन सचिव प्रदीप कुमार चैहान, सनत कुमार पेगीया, कैलाश बिष्ट, शैलेंद्र कुमार मिश्रा, भास्कर त्यागी, अभिषेक गोयल, गिरीश तिवारी, राम मेहरोत्रा, आनंद वैश्य, अनिल डावर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *