Aaj Ki Kiran

बढ़ती मंहगाई के खिलाफ कांग्रेसी लामबंद, प्रदर्शन किया

Spread the love

काशीपुर। देश व प्रदेश में बढ़ती महंगाई पर भाजपा सरकार के खिलाफ आक्रोशित स्थानीय कांग्रेसियों ने आज नगर निगम प्रांगण में विरोध प्रदर्शन में विशाल धरना दिया गया। धरना प्रदर्शन में हाथों में पंपलेट में दर्शाया गया था कि फरवरी 2022 से लेकर मार्च 2022 में महंगाई के हाहाकार से घरेलू गैस सिलेंडर 899 से बढ़कर 950 तक पहुंच गया है, पेट्रोल 95. 45 पैसे से लेकर 101 रूपये तक पहुंच गया है। डीजल 86 रूपये से लेकर 92 रुपए तक प्रत्येक लीटर पहुंच गया है। सरसों का तेल 140 लीटर से 160 रूपये लीटर पहुंच गया है। घी 440 किलो से 490 तक पहुंच गया तथा तमाम घरेलू खाद्य पदार्थों की बढ़ती महंगाई की मार से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। काशीपुर विधानसभा 63 से पूर्व कांग्रेस विधायक प्रत्याशी नरेंद्र चंद्र सिंह बाबा ने भाजपा सरकार की दोगली नीतियों पर प्रहार करते हुए कहा कि आज सत्ता में विराजमान भाजपा देश की जनता से छलावा कर रही है। उन्होंने कहा कि महंगाई की मार से प्रत्येक वर्ग परेशान एवं हताश है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार बढ़ाए गए हैं जहां पेट्रोल ने शतक मार दिया है। पेट्रोल 100 पर, डीजल 90 पार, तो घरेलू गैस सिलेंडर 1000 तक पहुंच गया है। कार्यक्रम में काशीपुर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात साहनी ने भाजपा सरकार की नीतियों को घड़ियाली आडंबर से लिपटी हुई नीति बताते हुए कहा कि चंद उद्योगपतियों के इशारे पर भाजपा सरकार चल रही है देश व प्रदेश की जनता की समस्याओं से इन्हें कोई सरोकार नहीं है। पूर्व में हुए विधानसभा चुनाव में झूठे वादों के दम पर सत्ता पर काबिज होने वाले जनता की आकांक्षाओं पर खरे नहीं उतर रहे। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री अलका पाल ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनमानस की समस्याओं पर खरी नहीं उतर रही हैं। आज महंगाई की मार से महिलाओं का बजट बिगड़ता जा रहा है झूठे वादों के नाम पर सत्ता पर विराजमान भाजपा के नुमाइंदे प्रत्येक मध्यम वर्गीय परिवार को भुखमरी के कगार ला दिया हैं। धरना प्रदर्शन में उमा वात्सल्य, जितेंद्र सरस्वती, ब्रह्मा सिंह पाल, राजीव चौधरी, गौतम मेहरोत्रा, इलियास माहिगीर, ओमपाल सिंह चौहान, हरीश त्रिपाठी आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *