काशीपुर। महाराणा प्रताप चैक स्थित फ्लाईओवर पर हुई दुर्घटना में युवक की मौत मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।
जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा अंतर्गत शिवनगर निवासी सुनील कुमार पुत्र जय सिंह अपने मित्र अशोक पुत्र राम स्वरूप के साथ रामनगर से मेला करने के उपरांत बीते वृहस्पतिवार शाम बाइक से घर लौट रहा था कि एमपी चैक पर आरओबी पर सामने से आ रही बाइक से भिड़ंत हो गई। सुनील छिटक कर सड़क पर गिर गया और एक ट्रक की चपेट में आ गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई जबकि दोनों बाइक पर सवार तीन अन्य गम्भीर घायल हो गए। मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 279, 304ए, 338 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिये हैं।
