Aaj Ki Kiran

प्लॉट किसी अन्य को भी बेचने का आरोप

Spread the love


काशीपुर। प्लाट पर अवैध कब्जा रोकने की मांग को लेकर एक युवक ने कटोराताल पुलिस चौकी को तहरीर सौंपी है। नगर के मौहल्ला खालसा निवासी संदीप सक्सैना ने कटोराताल चौकी में तहरीर देकर बताया कि उन्होंने बैलजुड़ी में 1120 वर्ग फीट का एक प्लाट वर्ष 2012 में प्रोपर्टी डीलर से खरीदा था। प्लाट का दाखिल खारिज भी उनके हक में हो चुका है। वह लगातार प्लाट पर काबिज है। उन्होंने प्लाट में एक बांस खड़ा करके झोपड़ी बना रखी है, टैंक के लिए गड्ढा भी खुदवा दिया है। कुछ लोग उनके प्लाट पर अवैध कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। पता चला है कि प्रोपर्टी डीलर ने धोखाधड़ी कर उनका प्लाट किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया है। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *