मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर में एक प्रेमी को प्रेमिका के परिजनों ने चाकू से हत्या करने की कोशिश की। प्रेमी की अस्पताल में हालत नाजुक है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भिड़ जुट गई, अब दोनों पक्षों में तनाव है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रेम प्रसंग में रोहित कुमार को चाकुओ से गोंद दिया गया था।
बताया जा रहा है कि प्रेमिका के परिजन उसे जान से मारने की धमकी देते थे। फिर बीत रात घर से बुलाकर ले गए और पेट में चाकू मार दिया। उसे इलाज के लिए एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया, लेकिन उसकी स्थिति देखते हुए उसे रेफर कर दिया गया, तब परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
रोहित की मां चंदा देवी ने बताया कि रोहित गांव की ही एक लड़की से बात करता था। पिछले 3 वर्षों से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी। लड़की के परिवार के सदस्यों ने पहले भी धमकी दी थी और कहा था कि जान से मार देंगे, इसके बाद रात को बुलाकर ले गये और चाकू घोप दिया। चंदा देवी ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं। रोहित बड़ा था, दो बेटे पिता के साथ राजस्थान में रहते हैं। रोहित की मां ने बताया कि रोहित नैनीताल में रह कर काम करता है। हाल के महीनों में घर पर आया है। वह फिर बाहर जाने वाला था, लेकिन आरोपी पक्ष की एक लड़की कसम देकर उसे रोक लेती थी। घटना की रात सभी सदस्य घर में थे। रोहित दरवाजे पर टहल रहा था, तभी चार पांच लोग आए और रोहित को बुलाकर ले गए।