प्रीति ने पीक को समिट करने वाली प्रथम महिला कर्मी होने का भी गौरव हासिल किया

Spread the love

देहरादून। बुधवार को 21889 फिट ऊंचाई वाली माउंट गंगोत्री – I पीक पर एसडीआरएफ के 11 सदस्यीय टीम ने सफलता पूर्वक चढ़ाई सुबह सवा आठ बजे समिट पूरा किया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गत नौ सितंबर को दल को रवाना हुआ था। गंगोत्री-I समिट को पूरा करने के लिए टीम को मौसम और बर्फबारी के कारण कैम्प में तीन दिन तक इंतज़ार करना पड़ा। बुधवार आधी रात को मौसम ठीक होते ही टीम ने फिर चढ़ाई शुरू की। सुबह सवा आठ बजे गंगोत्री-I के शिखर पर पहुंचकर सकुशल उत्तराखंड पुलिस का झंडा फहराकर मिशन पूरा किया। उत्तराखंड पुलिस के इतिहास में पहली बार है कि पर्वतारोहण अभियान की कमान महिला इंस्पेक्टर अनिता गैरोला ने संभाली। इस टीम में एक महिला सिपाही प्रीति मल भी शामिल हुईं, प्रीति ने इसी के साथ किसी भी पीक को समिट करने वाली प्रथम महिला कर्मी होने का भी गौरव हासिल किया है। डीजीपी अशोक कुमार ने टीम की जीत पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello