प्रधानाचार्य मधुसूदन मिश्र को शैलेश मटियानी पुरस्कार मिलने पर नगर पंचायत ने किया सम्मानित

रुद्रपुर। राजभवन में आयोजित सम्मान समारोह में दिनेशपुर जीआईसी के प्रधानाचार्य को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद कॉलेज परिसर में नगर पंचायत निवर्तमान अध्यक्ष सीमा सरकार अन्य सभासदों के साथ प्रधानाचार्य मधुसूदन मिश्र को शॉल ओड़ाकर सम्मानित किया। बता दे राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि), मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और शिक्षा मंत्री डा धन सिंह रावत ने शिक्षक दिवस पर दिनेशपुर के अटल उत्कृष्ट स्व चित्तरंजनराहा इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मधुसूधन मिश्र समेत अन्य चयनित शिक्षक-शिक्षिकाओं को शैलेश मटियानी पुरस्कार से सम्मानित किया था। शनिवार को नगर पंचायत के निवर्तमान अध्यक्ष सीमा सरकार के नेतृत्व में तमाम सभासद गण इंटर कॉलेज पहुंचकर प्रधानाचार्य मधुसूदन मिश्र को सम्मानित किया। सीमा सरकार ने कहा कि गुरुओं द्वारा दिया गया ज्ञान आज भी मार्गदर्शन और प्रेरणा देता है। कहा कि शिक्षकों के प्रति आदर सम्मान प्रकट करना। भारतीय संस्कृति में गुरु का सर्वोच्च स्थान होता है। शिक्षक हर स्थिति में अपने विद्यार्थी को मार्गदर्शन देने का कार्य करता है। गुरु ही अपने प्रकाश से अंधकार की अज्ञानता को दूर करता है। इस मौके पर हिमांशु सरकार, सुनीता मिस्त्री, ब्यूटी शिल,प्रोजीत मंडल, गोविंद मंडल, प्रसनजीत शाह, सुकुमार सरकार, आशुतोष त्रिपाठी, मनोज पांडे समेत मौजूद रहे।