प्रचण्ड बहुमत के साथ फिर बनेगी भाजपा की सरकार: चुफाल

Spread the love



काशीपुर। डीडीहाट विधायक विशन सिंह चुफाल के काशीपुर आगमन पर मुरादाबाद रोड स्थित मंडी गेस्ट हाउस में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अभिषेक गोयल के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
इस दौरान श्री चुफाल ने केंद्र सरकार के 9 वर्षों के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों को सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार विकास पथ पर आगे बढ़ रहा है। केन्द्र सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा महाजनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता मोदी सरकार के 9 वर्षों में किए गए विकास कार्य और योजनाएं आमजन को बता रहे हैं। श्री चुफाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र तक हर घर शु( जल की योजना चलाई गई है, जो जन-जन के लिए लाभदायक साबित हो रही है। युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र से पलायन रोकने के लिए सरकार द्वारा पर्यटन को बढ़ावा दिया गया जिससे रोजगार के अवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि इन 9 वर्षों में महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार ने तमाम योजनाएं चलाई हैं तथा आंगनबाड़ी केंद्र के माध्यम से तमाम योजनाओं का लाभ महिला शक्ति को विकसित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी पुनः प्रचण्ड बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। इस दौरान खिलेन्द्र चौधरी, मोहन बिष्ट, राजेंद्र सैनी एडवोकेट, अभिषेक गोयल, दुर्गेश पाल, रजत सि(ू, विपिन अरोरा, रवि प्रजापति, डॉ. यशपाल, मनोज प्रजापति, मनोज मंडल, रिकी पोंटिंग, योगेश गोयल, रुपेंद्र बग्गा, सुशील शर्मा, वैशाली गुप्ता, बीना देवी, विमला देवी, सहानी व तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hello