Aaj Ki Kiran

प्रकाश निलयम में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया

Spread the love

प्रकाश निलयम में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया

प्रकाश निलयम में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया
प्रकाश निलयम में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया

काशीपुर। रामनगर रोड स्थित प्रकाश निलयम में रविवार को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया गया उक्त कार्यक्रम में कॉलोनी वासियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी बच्चों ने अपने माता-पिता का पूजन कर उन्हें फूल मालाएं पहनाईं।
कहा गया कि अब समय आ गया है कि हम अपनी सनातन परंपरा की ओर लौटें। इस फरवरी के महीने में ‘वैलेंटाइन डे’ न मना कर ‘मातृ-पितृ पूजन’ करें। अब वक्त है अपने बच्चों के संस्कारों का निरीक्षण करने का। गुरुकुलीय शिक्षा प(ति का अनुसरण करें। माता-पिता ही एक शिशु के दुग्ध-आहार आदि की व्यवस्था से लेकर आजीवन अपने बच्चों पर अपना सब कुछ न्यौछावर करते रहते हैं। स्वयं धूप में रहकर अपने बच्चों पर छांव रखते हैं। जब बच्चे कुछ करने के योग्य होते हैं तो अपने माता-पिता के प्रति उनका भी कर्तव्य है। इसी माह में यह पूजन कार्यक्रम प्रकाश हारमनी, प्रकाश सिटी, प्रकाश रेजिडेंसी व प्रकाश काउंटी एवं भिन्न-भिन्न विद्यालयों में मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रकाश निलयम में प्राची सोनी, पिंकी, पीहू, नीरज, कुलदीप सिंह, सचिन गुप्ता, शंकर दत्त लोहनी, अमित कुमार, पवन पांडे, रविकांत चौहान, गरिमा राजपूत, अरविंद, कंचन चंद्रवंशी, सीमा भल्ला, बलप्रीत सिंह रौनक, निशांत कुमार आर्या, रोहित शर्मा, अंजलि कंसल, जगदीप सिंह, कपिल कुमार, नूपुर आशीष गुप्ता आदि उपस्थित थे।