Aaj Ki Kiran

पोल्ट्री फार्म पर मजदूरी करने वाले युवक की संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से मौत परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

अनिल शर्मा
ठाकुरद्वारा ( मुरादाबाद )
पोल्ट्री फार्म पर मजदूरी करने वाले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई । मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पीएम को भेज दिया ।
कोतवाली ठाकुरद्वारा के गांव फैजुल्लागंज निवासी 24 वर्षीय पवन कुमार पुत्र पुरुषोत्तम पिछले कई वर्षों से उत्तराखंड के काशीपुर निवासी यशवंत सिंह चौहान के गाब हजीरो मैं स्थित पोल्ट्री फार्म पर मजदूरी करता था । बुधवार की रात किसी समय संदिग्ध अवस्था में गोली लगने से उसकी मौत हो गई । पता उस समय चला जब गुरुवार की सवेरे गांव के लोग पोल्ट्री फार्म की ओर निकले तो वहां पर नौकरी करने वाले पवन का शव खून से लथपथ अवस्था में पड़ा था । उसकी सर में गोली लगी थी । सूचना पर जसपुर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर मौके पर 315 का एक तमंचा बरामद किया । सूचना पर मृतक के पिता पुरुषोत्तम सिंह, बड़ा भाई रवि, टिंकू ,गुड्डू, मां संतरा देवी अन्य रिश्तेदार, परिजन भी मौके पर पहुंचे बेटे का शव देखकर मां भाई बेहोश हो गए । उनका रोते बिलखते बुरा हाल था । मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा था। अभी शादी भी नहीं हुई थी । मृतक युवक के परिजनों ने फार्म मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है । जबकि जशपुर पुलिस का मानना है कि किसी ने उसके गोली मारकर हत्या की है । जसपुर पुलिस ने उक्त हत्याकांड खुलासे के लिए जांच शुरू कर दी है ।


हजीरा फार्म में रोते बिलखते परिजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *