Aaj Ki Kiran

पोती के जन्म से इतना खुश हुआ पुणे का किसान, हेलीकॉप्टर से ले गया घर

Spread the love


पुणे । महाराष्ट्र के पुणे में एक किसान अपनी पोती के जन्म से इतना खुश हुआ कि उसने उसे घर ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर बुक कर डाला। पोती का जन्म होने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए किसान ने मंगलवार को नवजात का हेलीकॉप्टर से घर ले जाकर भव्य स्वागत किया। पुणे के बालेवाड़ी इलाके के निवासी अजित पांडुरंग बलवडकर ने कहा कि वह अपनी पोती का भव्य स्वागत करना चाहता था। घरवालों ने नवजात बच्चा का नाम कृषिका रखा है। बलवडकर ने कहा कि जब नवजात को उसकी मां के साथ ननिहाल से घर लाने का समय आया तो उसने इसके लिए एक हेलीकॉप्टर बुक कर दिया। बालेवाड़ी के किसान अजीत पांडुरंग बलवाडकर ने पुणे के शेवालवाड़ी स्थित बहू के मायके से अपनी नवजात पोती और बहू को अपने घर बालेवाड़ी लाने के लिए एक हेलीकॉप्टर किराए पर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *