काशीपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा पेंशनर्स दिवस पर रेलवे स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में 6 वरिष्ठ पेंशनर्स को माला पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सबसे वरिष्ठतम पेंशनर्स मनोहर लाल सिंधवानी 94वर्ष का विशेष सम्मान किया गया।
इस मौके पर इकलाश हुसैन 70 वर्ष, एमवाई सिद्दीकी 69 वर्ष, तुलसी 68 वर्ष, किशोरीलाल 63 वर्ष, मदनपाल 61 वर्ष आदि का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सभी पेंशनर्स को मिठाई खिलाकर तथा तिलक लगाकर सभी ने उन्हें पेंसनर्स दिवस और जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। सभी पेंशनर्स का विशेष सम्मान पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसपी गुप्ता, सचिव एसएस सिन्हा, सुरेश शर्मा एवं कार्यक्रम अध्यक्ष संजय राय, एके मिश्रा आदि ने किया। इस अवसर पर विशेष तौर पर मौजूद सुरेश शर्मा ने पेंशनर्स दिवस के बारे में जानकारी देते हुए सभी पेंशनर्स को पेंशनर्स दिवस एवं जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस मौके पर केके शर्मा, अशोक शर्मा, सुरेश कुमार, लालता प्रसाद, शब्बनखान, रहीस अहमद, शिवप्रकाश, दयाराम, एसके अवस्थी आदि मौजूद थे।
