पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

काशीपुर। पेंशनर्स एसोसिएशन काशीपुर इकाई की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में आयोजित की गई, जिसमें महिला दिवस पर बैठक में आमंत्रित करीब आधा दर्जन महिलाओं को मंच पर बैठाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रियंका शंकर सिन्हा, अनीता सिंह, पूनम पाल, एम घोषाल आदि ने विचार व्यक्त किए। लीलावती, कनीज फातिमा ने महिला दिवस पर महिलाओ को सम्मान देने पर आभार व्यक्त किया। इस दौरान दो पेंशनर्स लालता प्रसाद आदि को जन्मदिन पर बधाई दी। इस अवसर पर एसपी गुप्ता, एसएस सिन्हा, सुरेश शर्मा, संजय कुमार राय, वीरेंद्र सिंह पाल, अमर सिंह, मदन पाल सिंह, राजीव पाल, कृष्ण पाल सिंह, सुरेश कुमार, रहीश अहमद सीएस घोषाल आदि मौजूद थे।
