Aaj Ki Kiran

पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

Spread the love

पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न
पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक सम्पन्न

काशीपुर। पूर्वाेत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक रेलवे स्कूल परिसर में रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसका संचालन पेंशनर्स एसोसिएशन के सचिव एसएस सिन्हा ने किया। अपने संबोधन में रेलवे यूनियन के पूर्व अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने कहा कि 22 फरवरी तक भी केंद्र सरकार ने रेल कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के लिए जनवरी माह के डीए की घोषणा नहीं की है। उन्होंने केंद्र सरकार से जल्द से जल्द डीए की घोषणा 3 से 4 प्रतिशत तक किए जाने की मांग की। 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट आने तक पेंशनर्स के लिए अंतरिम राहत दिए जाने की भी मांग की गई। साथ ही मांग उठाई कि पेंशनर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की जाए। इसके साथ-साथ पेंशनर्स की सभी लंबित मांगों पर भी केंद्र सरकार गंभीरता से विचार करे। इस दौरान 5 पेंशनर्स सुदर्शन विश्वकर्मा, सुभाष चंद्र घोषाल, एसके अवस्थी, दयाराम, गुलफाम सिंह का जन्मदिन माला पहनाकर शाल ओढ़ाकर तथा लड्डू खिलाकर धूमधाम से मनाया गया। बैठक में संजय राय, वीरेंद्र पाल, सुभाष चंद्र घोषाल, कृष्ण पाल सिंह, सुरेश कुमार, रहीश अहमद, शब्बन खां, लालता प्रसाद, एसएम परमार, राजकुमार व जौहर अली आदि उपस्थित रहे।