Aaj Ki Kiran

पूरे विश्व में लोकप्रिय हैं पीएम मोदी: सौरव बहुगुणा

Spread the love


.


काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित नवीन कृषि मंडी गेस्ट हाउस में प्रदेश के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री सौरव बहुगुणा ने भाजपा कार्यकर्ताओं
के साथ बैठक कर मिशन 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर टिप्स दिए। इससे पूर्व उनके आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।
प्रेस वार्ता करते हुए कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने कहा कि पशु क्रूरता की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं जिस पर हमने सैंकड़ों मुकदमे दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि पशु क्रूरता करते कोई भी व्यक्ति पकड़ा जाता है तो उसके विरु( कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की हमारी कोशिश है की पार्टी के कार्यकर्ताओं और संगठन के लोगों से मिलते रहना चाहिए। यही कोशिश है कि कार्यकर्ताओं से मिलकर आम जनता की जो समस्याएं हैं और जो काम धरातल
पर होने हैं उनके लिए चर्चा की जाए और आने वाले चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को कैसे कार्य करना है उनसे बात की जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा चुनाव मोड में रहती है और जनता के बीच रहती है। पिछले एक महीने से हमारा महाजनसंपर्क अभियान चल रहा है। 2024 लोकसभा चुनाव की बात की जाए तो आज पूरा विश्व यह मान चुका है की पीएम नरेंद्र मोदी से ज्यादा लोकप्रिय नेता कोई नहीं है। अकेले मोदी जी ने वो कर दिखाया है जो बाकी किसी ने नहीं किया। इस अवसर पर मेयर ऊषा चौधरी, पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह सिंह चंडोक, अभिषेक गोयल, मोहन बिष्ट,
शाहनवाज खान, सीमा चौहान, रीति नागर आदि तमाम भाजपाई मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *