रुद्रपुर। पुलभट्टा पुलिस ने सिरौली में दो कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद किया। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार की रात पुलिस गोला नदी के पुल के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि सिरौली कलां-आजाद नगर रोड पर एक खेत में कुछ लोग प्रतिबंधित मांस काट रहे हैं। पुलिस ने मौके पर छापा मारा। पुलिस को देखकर तीन आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों का नाम सरताज उर्फ बौरा, अख्तर और दानिश बताया है। पुलिस ने मौके से दो कुंतल प्रतिबंधित मांस बरामद किया है।