Aaj Ki Kiran

पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बने अनिल रावत को किया सम्मानित

Spread the love

पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बने अनिल रावत को किया सम्मानित

पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बने अनिल रावत को किया सम्मानित
पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बने अनिल रावत को किया सम्मानित

देहरादून। मसूरी के निकटवर्ती जौनपुर विकास खंड के मतेला गांव से पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बने अनिल रावत को अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच ने सम्मानित किया। लाइब्रेरी बाजार स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में एसडीएम बने अनिल रावत को अगलाड़ यमुनाघाटी विकास मंच की ओर से सम्मानित किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अनिल रावत एक गरीब परिवार का लडका है जिन्होंने कडी मेेहनत कर पीसीएस की परीक्षा पास ही नहीं की बल्कि पांचवीं रैंकिंग भी हासिल की। अनिल रावत ने कड़ी मेहनत कर जौनपुर क्षेत्र से पहले पीसीएस होने का गौरव भी हासिल किया। इस मौके पर अनिल रावत ने कहा कि उनके एसडीएम पद पर चयनित होने व पीसीएस परीक्षा पास करने में माता पिता सहित मार्गदर्शकों का हाथ रहा है। उन्होंने कहा कि वह जिस क्षेत्र में भी सेवा करेंगे उसमें समाज के जरूरतमंद लोगों का विशेष ध्यान रखेंगे। उन्होंने कहा कि वह उन सबका विशेष आभार व्यक्त करते है जिनका आशीर्वाद हमेशा मेरे साथ रहा। इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व पालिकाध्यक्ष मनमोहन सिंह मल्ल, ओपी उनियाल, लेखक गणेश सैली, अनिल रावत के पिता चंद्र सिंह रावत, दिनेश पंवार,मेघ सिंह कंडारी, गोविंद नौटियाल, परिजन व समिति के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, महामंत्री जय प्रकाश राणा, सूरत सिंह रावत मौजूद रहे।

One thought on “पीसीएस परीक्षा पास कर एसडीएम बने अनिल रावत को किया सम्मानित

  1. Если вы ищете сайдинг для облицовки дома в Лиде, его можно приобрести в специализированных магазинах стройматериалов, на строительных рынках или в интернет-магазинах с доставкой в город. купить сайдинг в лиде

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *