Aaj Ki Kiran

पीएम मोदी ने किया प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का वर्चुअल के माध्यम से शुभारम्भ

Spread the love


किच्छा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का वर्चुअल के माध्यम से शुभारम्भ किया। मा0 प्रधानमंत्री ने कहा रेल और सड़क सहित 16 मंत्रालयों को जोड़ने वाला एक डिजिटल मंच है. इसमें रेलवे, सड़क परिवहन, पोत, आईटी, टेक्सटाइल, पेट्रोलियम, ऊर्जा, उड्डयन जैसे मंत्रालय शामिल हैं. इन मंत्रालयों के जो प्रोजेक्ट चल रहे हैं या साल 2024-25 तक जिन योजनाओं को पूरा करना है।इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किच्छा चीनी मिल गेस्ट हाउस से वर्चुअक के माध्यम से प्रधानमंत्री के विचारों को सुना।इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद, विधायक राजेश शुक्ला, सौरभ बहुगुणा, मेयर रामपाल सिंह, अध्यक्ष मंडी समिति कमलेन्द्र सेमवाल, कुमांऊ कमीश्नर श्री सुशील कुमार, डीआईजी निलेश आनंद भरणे उपस्थित थे।

One thought on “पीएम मोदी ने किया प्रधानमंत्री गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान का वर्चुअल के माध्यम से शुभारम्भ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *