Aaj Ki Kiran

पाल महासभा ने किया कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल का स्वागत

Spread the love

पाल महासभा ने किया कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल का स्वागत

पाल महासभा ने किया कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल का स्वागत
पाल महासभा ने किया कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अलका पाल का स्वागत

काशीपुर। पाल महासभा काशीपुर द्वारा अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त काशीपुर महानगर अध्यक्ष अलका पाल का नागरिक अभिनंदन किया गया।
गौतम नगर स्थित पाल सभा में पाल समाज के सदस्यों ने अलका पाल को पगड़ी व शॉल पहनाकर स्वागत किया। पाल सभा के अध्यक्ष अमर सिंह पाल एवं  कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष सुंदरलाल पाल ने शाल ओढाकर अलका पाल को बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने अध्यक्ष अलका पाल का माल्यार्पण कर माता अहिल्याबाई होल्कर जी की प्रतिमा भेंट की। इस अवसर पर पाल कुंवर पाल सिंह, ब्रह्मा सिंह पाल, जगदीश पाल, सुभाष पाल, राजीव पाल, मुकुल कुमार पाल, उमा पाल,  यशोदा पाल व राकेश कुमार पाल ने अलका पाल द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों एवं पार्टी के लिए उनके योगदान को सभी के सम्मुख रखा। अलका पाल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पार्टी सभी वर्गों का सम्मान कर पिछड़े वर्ग के उत्थान एवं राष्ट्र निर्माण के लिए दृढ़ संकल्पित है। संचालन पाल सभा समिति के सचिव राजपाल सिंह ने किया। सभा में दुलार सिंह पाल, नंदराम पाल, विद्यावती पाल, महेश  पाल, पुष्पा पाल, कुसुम पाल, उपेंद्र पाल,  शकुंतला पाल, शारदा देवी, महेंद्र कुमारी आदि सहित पाल समाज के अनेकों सम्मानित लोग उपस्थित थे।