पात्र लोगों तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं: जिंदल

Spread the love

पात्र लोगों तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं: जिंदल

पात्र लोगों तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं: जिंदल
पात्र लोगों तक पहुंचाएं सरकार की योजनाएं: जिंदल

रुद्रपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष कमल जिंदल का नानकमत्ता में स्वागत किया गया। जिलाध्यक्ष जिंदल ने वर्ष 2027 के चुनाव के लिए अभी से जुटने का आह्वान किया। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा। नानकमत्ता के एक बैंक्वेट हॉल में जिलाध्यक्ष जिंदल का मंडल पदाधिकारियों की ओर से स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को कार्यकर्ताओं के सम्मुख रखा। पूर्व विधायक डा. प्रेम सिंह राणा ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कार्यकर्ताओं की मेहनत को सराहा। यहां नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना, नानकमत्ता ग्रामीण मंडल अध्यक्ष ओम नारायण राणा, नगर मंडल अध्यक्ष विकास गुलाटी, उमेश अग्रवाल, भास्कर सम्मल, जगदीश जोशी, इंद्रपाल सिंह मान उर्फ गोल्डी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *