पाकिस्तान मुर्दाबाद के लगाए गए नारे
अनिल शर्मा
मुरादाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के बेटे बिलावल भुट्टो ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अमर्यादित टिप्पणी करने पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो कलक्ट्रेट परिसर मैं मैं पहुंचकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारों से गूंज उठा। पाकिस्तान प्रधानमंत्री के बेटे बिलावल भुट्टो द्वाराा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अर्मादित टिप्पणी से देश में गुस्से का माहौल है। भाजपा ने कलेक्ट्रेट में पाक विरोधी नारेबाजी के बीच बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया। आंदोलन के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह का हाथ भी जल गया जिसपर उनका तत्काल उपचार कराया गया है।
पाकिस्तान हाय हाय
पाकिस्तान के बिलावल भुट्टो की टिप्पणी के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट पर एकत्र हुए। उन्होंने पाकिस्तान मुर्दाबाद और पाकिस्तान होश में आओ जैसे नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। अफरातफरी के बीच पुतला दहन करने के दौरान जिलाध्यक्ष भी घायल हो गए। जिलाध्यक्ष के हाथ पर तत्काल मरहम पट्टी कराई गई है। पुतला फूंकने में राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी, आगरा विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल चुनाव प्रभारी, नगर विधायक रितेश गुप्ता, महापौर विनोद अग्रवाल, एमएलसी जयपाल सिंह, एमएलसी गोपाल अंजान, महानगर प्रभारी वाईपी सिंह, केके मिश्रा, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र मिश्रा, महानगर महामंत्री श्याम बिहारी शर्मा, नथुराम कश्यप, दिनेश शिशवाल, कमल गुलाटी, राजेश रस्तोगी, राजीव गुप्ता, अजय वर्मा, नवदीप टंडन, शम्मी भटनागर, अंजू लोचब, प्रिया अग्रवाल, सुनीता शर्मा, प्रीति कश्यप, विजय लक्ष्मी पंडित, माया सैनी आदि शामिल रहे।