Aaj Ki Kiran

पहाड़ के बेटे ने राजस्थान के बाद अब बंगाल के मुख्य सचिव बन बढ़ाया देवभूमि का मान

Spread the love

नैनीताल।राजस्थान के बाद अब पश्चिम बंगाल के प्रशासनिक मुखिया पद पर पहाड़ मूल के अफसर बनाये गए हैं। पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी अपर मुख्य सचिव मनोज पंत को बंगाल का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। 1991 बैच के आईएएस मनोज पंत बंगाल के 24 परगना सहित तमाम जिलों में जिलाधिकारी रह चुके हैं। पंत वित्तीय मामलों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ भी हैं। आइएएस पंत भारत सरकार में कैबिनेट सचिवालय में पदेन प्रधान सचिव, वित्त विभाग के अलावा विश्व बैंक में भी सेवाएं दे चुके हैं।मूल रूप से बेरीनाग क्षेत्र के निवासी पंत रुड़की विश्वविद्यालय अब आईआईटी रुड़की से मास्टर आॅफ टैक्नोलाॅजी में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने अमेरिका के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *