Aaj Ki Kiran

पहाड़ों पर फिर से दौड़ने लगी बसेंं

Spread the love

देहरादून। पहाड़ वालों के लिए अच्छी खबर है। ऋषिकेश से फिर से पर्वतीय रूटों पर अधिकतर बस सेवाएं संचालित होने लगी हैं। कोरोना संकट के चलते स्थगित घनसाली टिहरी की बस सेवा तड़के 4 बजे से शुरू हो गई है। कोरोना की दूसरी लहर की दस्तक के बाद ऋषिकेश से विभिन्न परिवहन कंपनियों की बस सेवाएं मार्च से ही प्रभावित होने लगी थीं।
कोविड कर्फ्यू के बाद संचालन पूरी तरह से बंद हो गया था। मई में कोविड कर्फ्यू में ढील के बाद बस सेवाएं शुरू हुई, लेकिन सवारियों की कमी के चलते एक-दो बसें ही बामुश्किल रूट पर रवाना हुई। 50 प्रतिशत सवारी नहीं होने से टिहरी, चमोली, उत्तरकाशी जनपद की बसें स्थगित थी। परिवहन कंपनियों के मुताबिक दिल्ली, हरियाणा, यूपी, पंजाब आदि राज्यों की सीमा खुलने के बाद पर्वतीय रूट की सवारियां बढ़ी और प्रभावित बस सेवाएं भी पहाड़ के मुख्य और ब्रांच रूट पर फिर से दौड़ने लगीं। सप्ताह भर से से पहाड़ जाने वाली सवारियों की संख्या बढ़ी है। यही वजह है कि तड़के चार बजे और शाम को 4 बजे अंतिम बस सेवा सामान्य दिनों की तरह ऋषिकेश से सवारियों को लेकर पहाड़ जाने लगी हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में बसें चलने से यात्री भी खुश हैं। बस स्टेशनों पर यात्रियों की सुबह से ही भीड़ देखने को मिल रही है। ऐसे में पर्वतीय जिलों में जाने और वहां से आने वाले यात्रियों को बसें मिल रही हैं। जिससे यात्रियों मे खुशी है।

One thought on “पहाड़ों पर फिर से दौड़ने लगी बसेंं

  1. Vấn đề bảo mật luôn được thương hiệu quan tâm và đặt lên hàng đầu. Hội viên khi tham gia sẽ không cần phải lo lắng về vấn đề thông tin cá nhân quan trọng bị rò rỉ hoặc xâm nhập trái phép từ bên ngoài. 888slot Đăng Nhập không chỉ thiết lập một loạt chính sách quan trọng mà còn cung cấp tính năng mã hóa bảo vệ đa lớp cùng hệ thống tường lửa thép đặc biệt. TONY01-14

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *